{"_id":"5fda42138ebc3e3db521bf86","slug":"knife-on-businessman-s-mother-and-wife-several-times-against-protest-against-robbery-faridabad-news-noi5543277157","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध पर कारोबारी की मां और पत्नी पर चाकू से कई वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के विरोध पर कारोबारी की मां और पत्नी पर चाकू से कई वार
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-28 इलाके में मंगलवार सुबह कारोबारी के परिवार को नाश्ते में बेहोशी की दवा मिलाकर घरेलू सहायिका ने साथी संग मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने कारोबारी की बुजुर्ग मां और पत्नी को चाकू के कई वारकर अधमरा कर दिया। घटना के वक्त कारोबारी घर में मौजूद नहीं थे। आरोपियों ने घर में मौजूद दोनों महिलाओं को अधमरा कर अलमारी में रखे 4.5 लाख नकद और करीब पांच लाख के जेवर सहित अन्य सामान लूट लिया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-28 में अरुण गोयल परिवार संग रहते हैं। उनका एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कारोबार है। अरुण गोयल ने पुलिस को बताया कि उनकी मां की अक्सर तबीयत खराब रहती है और पत्नी का कुछ महीने पहले एक हादसे में दाहिने पैर में फ्रेक्चर हो गया था। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने अपना जॉब प्लेसमेंट नामक एजेंसी से रेखा नाम की घरेलू सहायिका को काम पर रख लिया। मंगलवार सुबह करीब छह बजे अरुण दिल्ली में किसी अन्य कारोबारी से मिलने जा रहे थे। वह बदरपुर तक ही पहुंचे थे कि पड़ोसियों ने फोन कर उनके घर वारदात की जानकारी दी। पड़ोसी ने बताया कि उसकी मां और पत्नी को चाकू मारकर घायल किया गया है। घायल मां व पत्नी को पुलिस व पड़ोसियों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मां और पत्नी ने ही बताया कि घरेलू सहायिका और उसके एक साथी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस प्रवक्ता आदर्श दीप सिंह ने बताया कि आरोपी घरेलू सहायिका रेखा व उसके साथी आकाश ने दोनों महिलाओं के शरीर पर पहने हुए जेवरात को भी उतरवा लिया। विरोध करने पर ही दोनों ने पीड़ित महिलाओं पर चाकू से कई वार किए। आरोपियों की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। साथ ही घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।