{"_id":"689de0f93b30e67c4c091798","slug":"kite-and-flag-making-competition-organized-under-har-ghar-tiranga-abhiyan-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49228-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पतंग व ध्वज निर्माण प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत पतंग व ध्वज निर्माण प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और देशप्रेम का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुराना फरीदाबाद और राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुराना फरीदाबाद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय स्टाफ, ग्राम पंचायत सिरोही एवं ग्राम पंचायत कोट के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन और जीएम रोडवेज शिखा अंतिल के नेतृत्व में हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की देशभक्ति भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पतंग निर्माण एवं ध्वज निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरौली के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और देशप्रेम का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने विभिन्न आकार, रंगों और संदेशों वाली पतंगें एवं राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए, जिनमें एकता, स्वतंत्रता और सम्मान की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
ऑपरेशन सिंदूर में साहस दिखाने वाले अमित का किया स्वागत
इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में साहस और समर्पण का परिचय देने वाले अमित मावी का भी विद्यालय परिवार एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के सहयोग की हुई प्रशंसा
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में न केवल देशभक्ति की भावना प्रबल करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता, कला और नवाचार को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकों और ग्राम पंचायतों के सहयोग की प्रशंसा की।