{"_id":"5fda415d8ebc3e3c71596bdf","slug":"kisan-agitation-tight-security-at-the-border-faridabad-news-noi554327265","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
किसान आंदोलन : बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा
फरीदाबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है, जिसे देखते हुए शहर के सराय ख्वाजा बॉर्डर पर पुलिस का पहरा बरकरार है। पुलिस की टीमें बॉर्डर पर हर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए है। सवारी गाड़ियों को भी जांच के बाद ही बदरपुर बॉर्डर की ओर जाने की इजाजत दी जा रही है। इसके अलावा दिल्ली से सटे अन्य बॉर्डर पर भी पुलिस बल तैनात है।
पुलिस प्रवक्ता आदर्श दीप सिंह ने बताया कि बॉर्डर पर निगरानी रखने के लिए सुबह-शाम बैरिकेड लगाकर जांच की जा रही है। बाकी दोपहर के वक्त पुलिस की अन्य टीमें हर तरफ सक्रिय हैं। संदिग्धों का आई कार्ड देखने के बाद ही उन्हें दिल्ली की ओर जाने की इजाजत दी जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार बॉर्डर के इलाके में गश्त कर रही है। इन इलाकों में सवारी गाड़ियों के यात्रियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हालात सामान्य होने तक बॉर्डर पर जांच जारी रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर 31 थाने में अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है।
सोशल मीडिया पर भी नजर
पुलिस प्रवक्ता आदर्श दीप सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोग माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए ट्विटर, वाट्सएप और फेसबुक की भी निगरानी की जा रही है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन से जुड़े मामले को तूल देकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। साइबर सेल ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए है।