{"_id":"60295b2e8ebc3ee8f61a3da4","slug":"kisaan-andolan-railway-officer-need-more-force-for-rail-roko-faridabad-news-noi565682856","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के रेल रोको आह्वान पर जीआरपी ने मांगी अतिरिक्त फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के रेल रोको आह्वान पर जीआरपी ने मांगी अतिरिक्त फोर्स
विज्ञापन
kisaan andolan : railway officer need more force for 'rail roko'
फरीदाबाद। किसान आंदोलन के समर्थक 18 फरवरी को रेल रोको आह्वान की तैयारी में है। ऐसे में गर्वमेंट रेलवे पुलिस-रेलवे प्रॉटेक्शन फोर्स (जीआरपी-आरपीएफ) ने रविवार को संयुक्त बैठक कर इसकी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त फोर्स की जरूरत पर सहमति बनी।
किसानों ने 18 फरवरी को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे ध्यान में रखते हुए जीआरपी प्रभारी सूरतपाल सिंह, थाना आरपीएफ प्रभारी उत्तम तोमर ने संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक में निर्णय किसानों को रेल पटरी तक आने से रोकने की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि सभी थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करेंगे। रेल पटरियों पर आने वाले लोगों से पूछताछ की जाएगी। संदिग्ध दिखने वालों से उनका पूरा नाम, पता व मोबाइल नंबर लेना सुनिश्चित किया जाएं।
जीआरपी थाना प्रभारी सूरतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है। चौकी प्रभारी पलवल एएसआई भीम सिंह ने भी पुलिस अधीक्षक से पुलिस की तीन कंपनियों की मांग की है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट, एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की भी मांग की है। इस बैठक में असावटी चौकी प्रभारी भीम सिंह ठाकुर, होडल चौकी प्रभारी चंद्रपाल, बल्लभगढ़ चौकी से सबइंस्पेक्टर विश्वास कुमार और थाना एनआईटी प्रभारी फूलकुमार मौजूद रहे।