{"_id":"5f81f1288ebc3e9b7e32b14e","slug":"killed-pig-in-field-faridabad-news-noi541681634","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पालतु पशु घुसने पर लोहे के हथियार से वार, पशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पालतु पशु घुसने पर लोहे के हथियार से वार, पशु की मौत
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव साहूपुरा में शुक्रवार रात खेत में पालतू सूअर पर तेजधार हथियार से वार किया गया जिससे वह मर गया। इसे लेकर गांव में हंगामा हो गया। पशु मालिक ने इस बारे में दो लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत में फैसला हुआ। पीड़ित को पशु की 15 हजार रुपये कीमत दी गई।
साहूपुरा गांव निवासी मुकेश ने दी शिकायत में कहा कि वह गांव में ही सूअर पालन करता है। शुक्रवार को उसकी पालतू मादा सूअर पास में ही स्थित एक खेत के पास मरी हुई मिली। आरोप था कि खेत मालिकों ने पशु पर हथियार से हमला किया, जिससे उसकी जान चली गई। उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पशु अस्पताल में भेज दिया। शनिवार को एसीपी तिगांव पृथ्वी सिंह ने आरोपी और पीड़ित पक्षों को सदर थाने में बुलाया। दोनों पक्षों के साथ गांव के अन्य लोग भी आए।
थाने में हुई पंचायत में पीड़ित मुकेश ने गांव के ही दो लोगों पर सूअर को मारने का आरोप लगाया। काफी देर तक हुई बातचीत के बाद पीड़ित मुकेश मादा सूअर की कीमत लेेने को तैयार हो गया। पंचायती फैसले के अनुसार आरोपितों ने मुकेश को 15 हजार रुपये दे दिए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
इससे पहले भी गांव में दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद चला हुआ है।विवाद के कारण भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेख़र रावण भी यहां पर आए थे।थाना सदर प्रभारी सुभाष का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से फैसला हो गया।