{"_id":"6489be81821137ff99094684","slug":"kidney-cancer-patients-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6808-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में हर साल मिल रहे किडनी कैंसर के 500 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में हर साल मिल रहे किडनी कैंसर के 500 मरीज
Wed, 14 Jun 2023 06:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में किडनी कैंसर के मरीज तेजी से सामने आ रहे हैं। हर साल लगभग 500 मरीज किडनी कैंसर के मिल रहे हैं, जिसमें पुरुषों की संख्या 80 फीसदी है, यह बीमारी सिगरेट व तंबाकू के सेवन से होती है।
किडनी में कैंसर महिलाओं की तुलना में पुरुषों को डेढ़ गुना ज्यादा होने की आशंका रहती है। नागरिक अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को किडनी कैंसर की चपेट में आने की आशंका होती है। हालांकि खानपान और रहन-सहन में बदलाव के कारण इस बीमारी की चपेट में युवा भी आ रहे है। किडनी कैंसर बहुत खतरनाक माना जाता है। सही समय पर इनके लक्षणों की पहचान कर बीमारी से बच सकते हैं। नागरिक अस्पताल के मुताबिक, प्रत्येक वर्ष किडनी के लगभग 500 मरीज मिल रहे हैं।
ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान
किडनी कैंसर रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ‘विश्व किडनी कैंसर दिवस’ मनाया जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, खराब जीवनशैली जैसे कि धूम्रपान, शराब का सेवन, मोटापा, व्यायाम न करना किडनी कैंसर का प्रमुख कारण है। कुछ लोगों में किडनी संबंधित यह रोग अनुवांशिक होता है। पेशाब में खून आना, पेट में दर्द, पेट में गांठ, शरीर का वजन कम होना, बुखार न उतरना, थकान महसूस होना, पैरों में सूजन सहित अन्य लक्षण रोग की ओर इशारा करते हैं। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टरों से संपर्क करें। अगर किडनी कैंसर हो भी जाता है तो घबराएं नहीं, बीमारी का इलाज संभव है।