फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kidnapping of company employee and demanded ransom of 50 thousand

कंपनी के कर्मचारी का अपहरण कर मांगी 50 हजार की फिरौती

Thu, 12 May 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of company employee and demanded ransom of 50 thousand
फरीदाबाद। सेक्टर-62 स्थित आशियाना फ्लैट्स के पास तीन बदमाशों ने शाहरुख नामक युवक का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके दोस्त को फोन कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। पीड़ित का दोस्त पैसे लेकर आशियाना फ्लैट्स के पास पहुंचा, लेकिन जैसे ही बदमाश पैसे लेने पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे पीड़ित के परिजनों ने बदमाशों पर हमला कर शाहरुख को बड़ी मशक्कत से छुड़वा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पलवल निवासी मनजीत, धर्मेंद्र व परमजीत के रूप में हुई है। बृहस्पतिवार को सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि वारदात दो-तीन मई रात की हैै। शाहरुख एक निजी कंपनी से काम कर घर जा रहा था। आशियाना फ्लैट के पास आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे शहर में घुमाने लगे। इस दौरान आरोपियों ने शाहरुख से 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी। मना करने पर शाहरुख से मारपीट की। डरकर शाहरुख ने दोस्त नाजिम को फोन कर 50 हजार रुपये लेकर आने को कहा। निजाम ने भी आरोपियों के बताए पते पर पैसे लेकर आने से इंकार कर दिया और कहा कि आशियाना फ्लैट्स में आकर पैसे ले जाएं। इस पर तीनों आरोपी शाहरुख को गाड़ी में बैठाकर आशियाना फ्लैट्स पैसे लेने पहुंचे।
विज्ञापन

गाड़ी में से मनजीत नामक आरोपी पंसे लेने के लिए उतरा और निजाम के पास जाने लगा। उधर, गाड़ी में बैठे शाहरुख ने निजाम को देख लिया और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर निजाम व पहले से घात लगाए बैठे उसके चार दोस्तों ने आरोपियों पर हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान आशियाना फ्लैट्स के मुख्य द्वार भी बंद कर दिए। पथराव शुरू होते ही आरोपी गाड़ी से भागने लगे। आरोपी स्थानीय लोगों से घिरता देख शाहरुख को चलती गाड़ी से धक्का देकर मौके से फरार होने में सफल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा करने के लिए राहगीरों का करते थे अपहरण
शाहरुख ने पुलिस में मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने जांच शुरू कर दी। मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने बुधवार को आरोपियों को पलवल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि नशा करने के लिए राहगीरों का अपहरण करते हैं और फिरौती वसूलते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed