फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kidnapped friend and demanded ransom from wife, crime branch arrested the accused and saved the victim safely

दोस्त का अपहरण कर पत्नी से मांगी फिरौती, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित को सकुशल बचाया

Sun, 09 Jan 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped friend and demanded ransom from wife, crime branch arrested the accused and saved the victim safely
Kidnapped friend and demanded ransom from wife, crime branch arrested the accused and saved the victim safely
फरीदाबाद। थाना एसजीएम नगर इलाके में रहने वाले एक ऑटो चालक का उसके दोस्तों ने ही अपहरण कर लिया। आरोपी उसे ऑटो सहित यूपी के शिकोहाबाद ले गए। आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल से उसकी पत्नी को फोन कर फिरौती मांगनी शुरू की। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को बचाया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम फेरू है। वह उत्तर प्रदेश शिकोहाबाद तहसील के नंगला नयाहरिया गांव का रहने वाला है। फिलहाल हिमाचल की मंडी स्थित जोगिंदर नगर इलाके में रह रहा था। अपहरण की साजिश में तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि वारदात का मास्टर माइंड रिंकू है। उसने राहुल नगर निवासी ऑटो चालक राजीव का 4 जनवरी को अपहरण किया था। रिंकू ऑटो चालक को पहले से जानता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राजीव के अपहरण की योजना बनाई थी। इसके तहत रिंकू ने राजीव को बस स्टैंड बल्लभगढ़ बुलाया। उसके ऑटो को किराए पर कर शिकोहाबाद तहसील स्थित अपने गांव ले गया। वहां रिंकू के गांव के दो अन्य साथियों ने राजीव को एक मकान में रस्सियों से बांध दिया। पांच जनवरी को रिंकू ने राजीव के मोबाइल से उसकी पत्नी को फोन कर बताया कि उन्होंने राजीव का अपहरण कर लिया है। वह अपने पति की जान की सलामती चाहती है तो एक घंटे में उनके बैंक अकाउंट में 25 हजार रुपये जमा करवा दे। इसके लिए उसने अपने साले फेरू का अकाउंट नंबर उसे दे दिया। महिला ने इसकी सूचना थाना एसजीएम नगर, चौकी नंबर 3 में दी। आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू हुई। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपियों की धरपकड़ की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

पांच लाख फिरौती लेने की थी योजना
फेरू हिमाचल में रहता था। आरोपियों को वहां पर जल्दी पकड़ में आने का डर नहीं था। रिंकू ने राजीव का अपहरण कर पैसे फेरू के अकाउंट में मंगवाने का प्लान बनाया। योजना थी कि राजीव के परिजनों से धीरे धीरे किश्तों में करीब 5 लाख रुपये की फिरौती वसूली जाएगी। दूसरी बार और ज्यादा पैसे की मांग की जाएगी। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि रिंकू उसका जीजा है। उसने ही अपहरण की योजना बनाई थी। इसके तहत ही उक्त अकाउंट में पैसा डलवाने की बात उसकी पत्नी से कही थी। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। रिंकू और दो अन्य साथियों को तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी राकेश ने बताया कि रास्ता बहुत लंबा था और समय बहुत कम। ऑटो ड्राइवर की जान बचाना सबसे अहम था। उन्होंने एक टीम हवलदार सतबीर की अगुवाई में शिकोहाबाद भेजी। टीम को सूत्रों से पता लगा कि फेरू हिमाचल में है। फेरू के बारे में जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच प्रभारी ने वहां के लोकल थाना से संपर्क कर उन्हें सारी बात बताई। सूचना के मात्र 40 मिनट में हिमाचल पुलिस ने फेरू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, टीम ने शिकोहाबाद से राजीव को सकुशल बचा लिया। आरोपी मौका पाकर पुलिस के आने से पहले ही राजीव का मोबाइल और ऑटो लेकर फरार हो गए। टीम राजीव को लेकर फरीदाबाद आई। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी फेरू को भी हिमाचल से फरीदाबाद लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed