फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kidnapped bank manager freed by police after two days

Faridabad News: अगवा बैंक मैनेजर को दो दिन बाद पुलिस ने मुक्त कराया

Wed, 24 Apr 2024 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped bank manager freed by police after two days
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार देर रात बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 से अपहृत बैंक मैनेजर को बुधवार सुबह सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने इस मामले में उनके पूर्व किरायेदार दंपती भूपेंद्र और रिशिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से फिरौती के रूप में दिए चार लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और तमंचा बरामद किया गया है। भूपेंद्र और रिशिता ने अपहरण कर परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। अपहरण का एक आरोपी अभी फरार है।
क्राइम ब्रांच के एसीपी अमन यादव ने कहा कि आरोपियों को कैली गांव बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया है। सतीश दिल्ली में आईसीआईसीआई बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी गृह मंत्रालय में वैज्ञानिक हैं। एसीपी ने बताया कि 21 अप्रैल की रात करीब दो बजे सतीश गुरुग्राम से किसी मित्र के घर से वापस लौटे थे। घर पर उनकी पत्नी और दोस्त अमित थे। इसी दौरान भूपेंद्र (30) और उसका साथी रविंद्र उनके घर में घुसे। अपहरणकर्ताओं ने हथौड़े से वार कर अमित को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

सतीश की नाक पर तमंचे से हमला किया और उन्हें बंधक बनाकर उन्हीं की गाड़ी से गुरुग्राम ले गए। आरोपियों के जाने के बाद सतीश की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। आरोपी सतीश को वहां से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ले गए। भूपेंद्र इस दौरान अपनी पत्नी रिशिता को भी साथ ले गया। अगले दिन अपहरणकर्ताओं ने प्रबंधक की पत्नी को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिवार ने अधिक पैसे न होने की बात कही तो फिरौती का मामला पांच लाख में तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इसके बाद अपहरणकर्ता सतीश को गुरुग्राम, हिमाचल प्रदेश और मथुरा में घुमाते रहे। बदमाशों ने सतीश की पत्नी से सतीश के खाते में एक लाख रुपये मंगवाए। इसके बाद 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे बाईपास कैली गांव फरीदाबाद के पास बाकी बचे चार लाख रुपये लाने को कहा।

---
चार लाख लेने आए आरोपी को पुलिस ने दबोचा
चार लाख रुपये फिरौती लेने के लिए आरोपी बुधवार सुबह कैली बाईपास पहुंचे। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर रखी थी। पैसे मिलते ही जैसे ही सतीश मुक्त हुए तो टीम ने आरोपी भूपेंद्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र पलवल के गांव बड़ौली का रहने वाला है। वह पांच माह पहले बैंक मैनेजर के यहां किराये पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed