फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Khushi in poster making, Pooja Tiwari first in slogan writing

Faridabad News: पोस्टर मेकिंग में खुशी, स्लोगन राइटिंग में पूजा तिवारी प्रथम

Mon, 18 Aug 2025 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 18 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Khushi in poster making, Pooja Tiwari first in slogan writing
जनसंख्या दिवस पर स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनसंख्या दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आयोजन के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने की।


खुशी ने पोस्टर मेकिंग, पूजा तिवारी ने स्लोगन राइटिंग और प्रभाकर ने कार्टून मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रुचि, काजल और चंदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



प्राचार्य मनचंदा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर प्राध्यापिका गीता, सुशीला, सरिता और दीपांजलि ने निर्णायक की भूमिका निभाई और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed