फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Khori residents are more alert than police

पुलिस से ज्यादा अलर्ट हैं खोरीवासी

Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Khori residents are more alert than police
फरीदाबाद। गांव खोरी में तोड़फोड़ को लेकर स्थानीय लोग डरे और सहमे हुए है। अनेक लोग घर के कीमती सामनों को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं, लेकिन अपनी जमीन छोड़कर कोई भी जाने के लिए तैयार नहीं है। गांव में पहरे को लेकर पुलिस से ज्यादा स्थानीय लोग अलर्ट है। वे सुबह, दोपहर और शाम की शिफ्ट में पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

अरावली में करीब 10 हजार मकान बने हुए है। जिन्हें पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने हटाने के आदेश दिए। कोर्ट का आदेश है कि हरियाणा सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम पुलिस प्रशासन के सहयोग से गांव में तोड़फोड़ कर जगह खाली करवाए और यहां फिर से जंगल बनाया जाए। ऐसे में प्रशासन ने तोड़फोड़ की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उधर स्थानीय निवासी उस्मान अली ने बताया कि उन्हें मजबूरी में दिल्ली लाल कुआं में किराये पर मकान लेना पड़ा। लेकिन सुबह-शाम घर का कोई न कोई सदस्य यहां आकर रहता जरूर है। डोली, संगीता देवी ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले ही घर का कीमती सामना दूसरी जगह शिफ्ट किया है। दिन में वह यहां रहती है। रात में माता-पिता रहने के लिए आते है। जिससे की जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन पर नजर रख सके। शहनाज खान ने कहा कि हमने अब सामान शिफ्ट किया है। घर के सभी सदस्य यहीं रह रहे है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जिला प्रशासन तोड़फोड़ को लेकर गांव में लगातार मनादी करवा रहा है। लोगों को स्वंय घर खाली करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद पुलिस कर्मी लोगों से घर खाली करने की अपील कर रहे है। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला। लेकिन घर खाली करके गए लोगों में कोई न कोई व्यक्ति मकान में जरूर रहता है। गांव में लोगों दिनरात पुलिस प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed