{"_id":"644ff12979f806e2d10043c4","slug":"khori-displaced-76-characters-got-ews-flat-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-3567-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खोरी विस्थापित 76 पात्रों को मिले ईडब्ल्यूएस फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खोरी विस्थापित 76 पात्रों को मिले ईडब्ल्यूएस फ्लैट
विज्ञापन
-निगम ने दूसरी सूची में शामिल 245 पात्रों का निकाला ड्रॉ, दो-तीन में मिल जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की दूसरी सूची में शामिल 245 खोरी विस्थापितों को फ्लैट देने के लिए सोमवार को ड्रॉ निकाला गया। इसमें 76 लोगों को फ्लैट का आवंटन हुआ है। उन्हें दो-तीन दिन में फ्लैट मिल जाएंगे। बचे 169 लोगों के लिए बाद में ड्रॉ होगा।
नगर निगम मुख्यालय बीके चौक के सभागार में खोरी विस्थापितों के लिए सोमवार को ड्रॉ निकाला गया। निगम के अधिकारियों ने बच्चों के हाथों से ड्रॉ निकलवाया। दूसरी सूची में शामिल 245 लोगों में से 76 लोगों को फ्लैट मिला है। इस बार निगम ने तैयार फ्लैटों के आधार पर ड्रॉ निकाला है। निगम के वरिष्ठ वास्तुकार डीएस ढिल्लो ने कहा कि 76 लोगों को दो-तीन दिन में कब्जा प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इसके बाद लोग बिजली का कनेक्शन लेकर फ्लैट में रह सकते हैं। अधिकारी ने बताया कि दूसरी सूची में शामिल सभी लोगों को बुलाया गया था। इसमें ठीक हो चुके 76 ईडब्ल्यूएस फ्लैट के लिए ड्रॉ किया गया। दूसरी ओर ड्रॉ की सूचना पर अन्य लोग भी निगम मुख्यालय पहुंचे। उनका कहना है कि उनके पास भी जरूरी कागजात हैं, ऐसे में उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर करीब 19 माह पहले खोरी गांव में नगर निगम ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान हजारों मकानों को तोड़ दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गांव के विस्थापितों को फ्लैट देने को कहा था। जिस पर निगम डबुआ कॉलोनी में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट दे रहा है। इसके तहत पहले 1009 पात्रों की सूची जारी की गई थी। इसमें करीब 700 लोगों को फ्लैट का आवंटन हो चुका है। जर्जर हो चुके फ्लैट रहने लायक नहीं हैं। इन्हें निगम ठीक करा रहा है और कई रहने लायक हो चुके हैं। इसके बाद निगम ने बचे लोगों के लिए कैंप लगाकर दोबारा से आवेदन मांगे थे। इसमें 245 लोगों को योग्य पाया गया है। इसके लिए ड्रॉ निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
दस-दस हजार रुपये देने होंगे
खोरी गांव से विस्थापित पात्रों को डबुआ कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटन के बाद पजेशन लेटर (कब्जा पत्र) दिया जाएगा। आवंटियों को फ्लैट में रहने से पहले 10-10 हजार रुपये जमा कराने होंगे। फ्लैट में खिड़की, दरवाजे, टाइल्स समेत अन्य कार्य हुए हैं, हालांकि लोगों को बिजली का कनेक्शन लेना होगा। सरकार ने एक फ्लैट की कीमत 3,77,500 रुपये रखी है। इसकी ईएमआई 1950 रुपये हर माह आएगी और 20 साल तक किस्त देनी है। आवंटी को पानी, सीवर व बिजली का बिल खुद देना होगा। वहीं, पात्रों को मकान टूटने से लेकर फ्लैट मिलने तक एक मई तक प्रति माह दो-दो हजार रुपये मिलेंगे।