{"_id":"6a57dcba5b51a80c220aa5f4","slug":"kgp-underpasses-become-a-problem-for-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74942-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: केजीपी के अंडरपास बने लोगों के लिए मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: केजीपी के अंडरपास बने लोगों के लिए मुसीबत
विज्ञापन
कई फीट पानी से बढ़ी परेशानी, आवागमन होता है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे के मोहना क्षेत्र में बने अंडरपास स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। मोहना और आसपास के गांवों को जोड़ने वाले करीब 10 अंडरपास में अधिकांश समय पानी भरा रहता है। खासकर मोहना-हीरापुर और मोहना-अटेरना मार्ग के अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है।
रोजाना हजारों लोग इन अंडरपास से होकर गुजरते हैं। गंदे पानी से होकर निकलने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच रास्ते में खराब हो रहे हैं। कई लोग वाहन खराब होने के डर से कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए एसडीएम बल्लभगढ़ को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अंडरपास में भरे पानी के कारण हर समय वाहन खराब होने का डर बना रहता है, इसलिए कई लोग लंबा रास्ता अपनाने को मजबूर हैं। -नरेश पवार
करीब 20 गांवों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, लेकिन वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है। कोई सुनने वाला नहीं है।- हर्ष कुमार
लगातार यहां से गुजरने पर लोगों के वाहन खराब हो रहे हैं। दोपहिया और चौपाइयां वाहनों में लगातार नुकसान हो रहा है। प्रशासन से राहत की उम्मीद करते हैं।- मयंक गर्ग
विज्ञापन
संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण करना चाहिए। और उचित कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जा सके।-मनीष शर्मा