{"_id":"699f3c5e2425b140930b5102","slug":"kerala-first-andhra-pradesh-second-in-senior-category-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63774-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीनियर वर्ग में केरल पहले, आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीनियर वर्ग में केरल पहले, आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
-बौद्धिक दिव्यांगों की हॉकी प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल में बौद्धिक दिव्यांगों के लिए आयोजित की गई हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग में केरल की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश और तीसरे स्थान पर गुजरात की टीम रही।
इसके अलावा जूनियर वर्ग में पंजाब की टीम ने बाजी मारी जबकि दूसरे स्थान पर कर्नाटक और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की टीम रही। प्रतियोगिता के समापन पर स्पेशल ओलंपिक्स भारत के हरियाणा की अध्यक्ष लतिका शर्मा, आरटीओ मनीष सहगल, बाली और अमित आहूजा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इसमें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया।