{"_id":"67840932cae313db9e0669eb","slug":"kashmiri-youth-got-acquainted-with-the-culture-of-haryana-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-36322-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणा की संस्कृति से रूबरू हुए कश्मीरी युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणा की संस्कृति से रूबरू हुए कश्मीरी युवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी स्थित सतयुग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नेहरू युवा केंद्र की ओर से वतन को जानो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविवार को पांचवें दिन इस कार्यक्रम के तहत कश्मीर से आए युवा फरीदाबाद की ऐतिहासिक क्रांति धरा और हरियाणा की संस्कृति को करीब से जानने के लिए पहुंचे हैं।
नेहरू युवा केंद्र फरीदाबाद की जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने बताया कि यह कार्यक्रम 13 जनवरी तक चलेगा, इसके रविवार को पांच दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान युवाओं ने फरीदाबाद और आस-पास के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक औद्योगिक स्थलों का दौरा किया। इनमें श्रीनगर, पुलवामा, अनंतनाग, बारामूला, बडगाम, और कुपवाड़ा जैसे कश्मीर के विभिन्न जिलों से 132 युवा शामिल हैं। कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के पांचवें दिन की शुरुआत योग अभ्यास से हुई। इसके बाद विभिन्न सत्रों की शुरुआत की गई। पहले सत्र में पैरा ओलंपिक कंचन लखानी ने युवाओं को फिट इंडिया के संदर्भ में जानकारी दी। इसके बाद युवाओं को खेल के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र-समृद्ध राष्ट्र जड़ को मजबूत बनाने की ओर ध्यान आकर्षित कराया।
दूसरे सत्र में कोमल वत्स ने स्वामी विवेकानंद की जीवनशैली के बारे में युवाओं को बताया। इसके बाद तीसरे सत्र में कैलाश गढ़वाल ने साइबर अपराध से बचाव के प्रति युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद यादव, कांता, हिमांशु भट्ट, हरीश पेलक, पुष्पेंद्र ठाकुर, किरपण, सिद्धि, गायत्री, देवानंद, विजेता, विजयपाल, राहुल सहित अन्य सतयुग दर्शन ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।