{"_id":"6a64f1715a79c5f32200a1c9","slug":"karate-players-displayed-their-prowess-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75786-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
19 खिलाड़ियों ने कराटे में जिला स्तर के लिए किया क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लड़कियों की ब्लॉक स्तरीय अंडर-17 कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक की कुल 19 खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया है। इस चयन प्रक्रिया में बल्लभगढ़ ब्लॉक से 10 और फरीदाबाद ब्लॉक से 9 मेधावी खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है।
इनमें बल्लभगढ़ ब्लॉक से यति ने 32 किलोग्राम, रितिका ने 40 किलोग्राम, यशी ने 44 और गौरी ने 48 किलोग्राम, हिमांशी ने 52 और पायल ने 56 किलोग्राम, शिवप्रीत ने 60 और समायरा ने 64 किलोग्राम, स्वासतिका ने 68 किलोग्राम और सान्वी ने 68 प्लस किलोग्राम में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा फरीदाबाद ब्लॉक से लव्या ने 32 किग्रा, रितु ने 40 किग्रा, आस्था ने 44 किग्रा और दिव्यांशी ने 48 किग्रा, मीठी ने 52 किग्रा और पूर्वी ने 56 किग्रा, दृष्टि ने 60 किग्रा और ज्योतिका ने 64 किग्रा और प्लस 68 किग्रा में दिव्या ने अपना चयन सुनिश्चित किया। ब्लॉक स्तर पर बेहतरीन कौशल दिखाने वाली ये सभी खिलाड़ी अब जिला स्तर के मुकाबलों में अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगी।