फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Karan Chautala targeted the BJP and Congress.

Faridabad News: करण चौटाला ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Sun, 18 Jan 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Karan Chautala targeted the BJP and Congress.
मोहना मंडी में किया गया इनेलो युवा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना मंडी में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह चौटाला की मौजूदगी में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में करण सिंह चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा समय में देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के वादे तो करती है, लेकिन हकीकत में युवाओं को निराशा के अलावा कुछ नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और नशाखोरी पर भी सरकार कोई ठोस लगाम नहीं लगा पा रही है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है।
करण सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां सत्ता में रहते हुए युवाओं और किसानों के मुद्दों को नजरअंदाज करती रही हैं। इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों और युवाओं की आवाज बनकर सामने आई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ें और आने वाले समय में इनेलो को मजबूत करें।
विज्ञापन

सम्मेलन में आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली नजर आईं
हालांकि सम्मेलन के दौरान एक और तस्वीर भी सामने आई, जिसने आयोजन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में खासा प्रभाव वाली इनेलो के इस युवा सम्मेलन में आधे से ज्यादा कुर्सियां खाली नजर आईं। खाली कुर्सियों को लेकर जब सवाल उठे तो करण सिंह चौटाला ने सफाई देते हुए कहा कि वह कार्यक्रम स्थल पर तय समय से कुछ देर से पहुंचे थे, जिसकी वजह से काफी लोग इंतजार न कर पाने के कारण वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed