फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kanwariyas will pass through the road built along Agra city, route map ready

Faridabad News: आगरा नगर के साथ बनी रोड से होकर गुजरेंगे कांवड़िये, रूट मैप तैयार

Sun, 02 Jul 2023 10:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 02 Jul 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas will pass through the road built along Agra city, route map ready
- कांवड रूट पर वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सावन के महीने में कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुलिस ने रूट मैप तैयार कर लिया है। कांवड़ यात्रा आगरा नहर के साथ बने रोड से होकर गुजरेगी। कांवड़िये आगरा नहर के साथ बनी रोड के रास्ते गांव सोतई होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर पहुंचेंगे। पुलिस आयुक्त ने सभी चौकी व थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। कांवड़ यात्रा चार जुलाई से शुरू हो रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर श्रद्धालु 15-16 जुलाई तक सफर तय करेंगे। दूर तक जाने वाले यात्री सात जुलाई से शहर में प्रवेश कर जाएंगें। कांवड़ यात्रा के रूट पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। कांवड़ रूट आगरा नहर मार्ग से दुर्गा बिल्डर, सेहतपुर पल्ला पुल, एत्मादपुर पुल, कटपूला, गांव मवई, सेक्टर-29 पुल, खेड़ीपुल, सेक्टर-17 पुल, सेक्टर-14 पुल, बीपीटीपी पुल, बडौली पुल, सेक्टर-8 पुल, तिगांव पुल, आईएमटी पुल तथा चन्दावली पुल, गांव सोतई से होते हुए बाईपास रोड, कैलीमोड़ से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे रहेगा। दूसरा मार्ग कुडंली-गाजियाबाद-पलवल रोड तय किया गया है। इस दौरान पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

-----------
भारी वाहनों की दिन में रहेगी नो-एंट्री
एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार ने बताया कांवड़ यात्रा में यात्रियों के आगमन को लेकर सुबह 4 बजे से 10 बजे तथा शाम 4 बजे से 10 बजे तक पीक ऑवर ड्यूटी तय की गई है। शिविरों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। बैरिकेड व रस्से लगाकर रास्तों को सुरक्षित किया जाएगा। शहर में सभी भारी मालवाहक वाहन की दिन में नो एंट्री रहेगी। भारी मालवाहक वाहन व ट्रैक्टर रात्रि 11.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक ही चलेंगे। आगरा नहर रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कांवड़ियों की सुरक्षा में शहर में करीब 25 नाके लगाए जाएंगे। एंबुलेंस, दमकल वाहन, क्रेन और पेट्रोलिंग पार्टियां हमेशा तैयार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed