फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kanwar Yatra: DCP took stock of security arrangements

कांवड़ यात्रा : डीसीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Sat, 19 Jul 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: DCP took stock of security arrangements
यात्रियों से संवाद कर समस्याएं जानी और सुविधाएं परखीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक डीसीपी जयवीर राठी ने यात्रा रूट का निरीक्षण किया और विभिन्न शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुविधाएं भी परखीं।

डीसीपी राठी ने बताया कि पैदल और डाक कांवड़ियों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं ताकि आमजन और श्रद्धालुओं दोनों को सुविधा रहे। कालिंदी कुंज, बदरपुर बॉर्डर और बाइपास मार्ग के रास्ते से लगातार कांवड़ यात्री फरीदाबाद में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके चलते एनएच-19 और एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे ट्रैफिक ड्यूटी तैनात की गई है।
विज्ञापन


शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की गति सीमा 40 किमी प्रति घंटा तय की गई है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और श्रद्धालुओं को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविरों में जलपान, भोजन और रात्रि ठहराव की व्यवस्था सामाजिक संस्थाओं और शिव भक्तों की ओर से की गई है, वहीं पुलिस प्रशासन ने हर शिविर पर पुलिस सुरक्षा, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित की है। तीन मुख्य यात्रा मार्ग निर्धारित किए गए हैं जो कालिंदी कुंज, बदरपुर बॉर्डर और एनएच-19 से होकर गुजरते हैं। इन पर 28 प्रमुख नाकों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें दुर्गा बिल्डर चौक, सेहतपुर, पल्ला पुल, तिगांव, बल्लभगढ़ और सेक्टर 17–29 के सभी पुल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed