फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kanchan Lakhani is taking help of yoga and meditation to relieve match stress

Faridabad News: मैच का तनाव दूर करने को योग और ध्यान का सहारा ले रहीं कंचन लखानी

Mon, 02 Sep 2024 10:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 02 Sep 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Kanchan Lakhani is taking help of yoga and meditation to relieve match stress
- पैरालंपिक में पेरिस में भी नहीं छोड़ा अभ्यास, रविवार सुबह से कर रहीं योग और ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद निवासी एथलीट कंचन लखानी पेरिस पैरालंपिक में अपने मुकाबले से करीब 48 घंटे पहले अभ्यास छोड़कर योग और ध्यान किया। सोमवार शाम मैच से पूर्व अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में उन्होंने बताया कि मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए तनाव मुक्त रहना चाहती हैं। इस दौरान कोच और विशेषज्ञों की सलाह पर एथलीट कंचन लखानी रोजाना एक घंटे ध्यान (मेडिटेशन) कर रही हैं। वहीं, शरीर को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए रोजाना एक घंटे पेरिस में अभ्यास कर रही हैं।
पेरिस पैरालंपिक पहुंचने के बाद करीब एक सप्ताह से कंचन लगातार अभ्यास में जुटी थीं। एथलीट कंचन लखानी ने सोमवार भारतीय समय अनुसार करीब 10.30 बजे रात में व्हीलचेयर श्रेणी में डिस्कस थ्रो मुकाबले से पहले रविवार से अभ्यास छोड़ दिया था। हालांकि, मैच के दौरान तनाव को कम करने के लिए उन्होंने योग और ध्यान का सहारा लिया है। इसके साथ ही संतुलित आहार ले रहीं हैं।
विज्ञापन

उनका दावा है कि वह पैरालंपिक में देश के लिए कोई न कोई पदक जरूर जीतेंगी। कंचन फरीदाबाद स्थित नाहर सिंह एथलेटिक्स मैदान में रोजाना चार से पांच घंटे अभ्यास करती थीं। इससे पहले भी वह देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी हैं। उनके कोच नरसी राम का मानना है कि वह अपने श्रेणी में स्वर्ण जीत सकती हैं। वह पिछले कई वर्षों से लगातार राजा नाहर सिंह स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। कंचन के माता-पिता को भी उम्मीद है कि उनकी बेटी देश के लिए पदक जीतेंगी। पदक जीतकर लौटने के बाद उनका स्वागत किया जाएगा। उनके पिता मोहन लाल लखानी का कहना है कि उनकी बेटी अपनी कमजोरी को अपने ऊपर कभी हावी नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed