फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Junction to be built on KGP at Mohana on Faridabad-Jewar Airport Expressway

फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे पर मोहना में केजीपी पर बनेगा जंक्शन

Tue, 03 May 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Junction to be built on KGP at Mohana on Faridabad-Jewar Airport Expressway
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद-जेवर एयरपोर्ट एक्सप्रेसवे पर मोहना में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे (केजीपी) के पास जंक्शन बनाया जाएगा। इससे फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और गांव के लोग भी एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को पनहेड़ा खुर्द गांव में खड़ेसरी बाबा अभधूत नाथ की 12 वर्ष की तपस्या संपूर्ण होने पर आयोजित संत सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने साधु-संतों व आठ मान के संत समाज का अभिनंदन करते हुए सभी को परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं भी दी। पृथला विधानसभा क्षेत्र के पनहेड़ा खुर्द गांव में हो रहे इस आयोजन को कुंभ के मेले जैसी अनुभूति बताते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह देश तप और तपस्वियों की कृपा से लगातार उन्नति की ओर अग्रसर है। साधु संतों ने इस देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश की संस्कृति ऋषि-मुनियों व साधु-संतों के आदर्शों से जुड़ी हुई है। महाराज अभधूत नाथ ने 12 साल की जो तपस्या की है, उसके पीछे भी मकसद इस देश व प्रदेश की सुख और समृद्धि है। उन्होंने कहा कि वैसे तो आज इस धार्मिक आयोजन में साधु-संतों के दर्शन करने व आशीर्वाद लेने आया हूं लेकिन इस क्षेत्र से विधायक नयनपाल रावत ने धर्म से ही जुड़ी दो मांगें रखी हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, अलवर के सांसद योगी बालक नाथ ने भी संबोधित किया। पृथला के विधायक नयनपाल रावत ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की जनता की तरफ से मांग पत्र रखा। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंदिर में पहुंचे और खड़ेसरी बाबा अभधूत नाथ का आशीर्वाद भी लिया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, विधायक प्रवीण डागर, अजय गौड़, अमित आर्य, मुकेश वशिष्ठ, अरुण जैलदार व विजेंद्र तेवतिया सहित सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव का तालाब होगा विकसित
पन्हेड़ा गांव के तालाब को सिद्ध सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि गांव हीरापुर के प्राचीन ऐतिहासिक माता मंदिर पर हर वर्ष लगने वाले मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो। तालाब का विकास व सुंदरीकरण का कार्य पॉन्ड अथॉरिटी ऑफ हरियाणा द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गांव में 2 एकड़ जमीन पर 50 लाख रुपये की लागत से व्यायामशाला का निर्माण करने की घोषणा भी की। सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये तक की लागत से कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed