फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jumping Santa and snow tree become the center of attraction in the markets on Christmas

Faridabad News: क्रिसमस पर बाजारों में जंपिंग सांता और स्नो ट्री बने आकर्षण का केंद्र

Fri, 22 Dec 2023 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Jumping Santa and snow tree become the center of attraction in the markets on Christmas

विज्ञापन
फरीदाबाद। क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के बाजारों में सजावटी सामानों की खरीदारी करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। सजावट के सामान में बाजारों में क्रिसमस-ट्री, सांता क्लॉज और सांता क्लॉज ड्रेस सहित सजावट के अन्य सामानों की खरीदारी करना भी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। क्रिसमस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है।

ईसाई समुदाय के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को लेकर शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। शहर के मुख्य बाजारों के साथ-साथ शॉपिंग मॉल्स में भी क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एनआईटी मार्केट एक नंबर, दो नंबर, पांच नंबर, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ मार्केट में क्रिसमस का सामान लोगों को आकर्षित कर रहा है। मार्केट में लोग विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। गिफ्ट की दुकानों पर बड़े-बड़े सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री और पाईन स्नो ट्री लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बाजार में सजे सजाए क्रिसमस ट्री भी उपलब्ध हैं। इस बार स्टार, लाइट्स और बॉल्स से सजे क्रिसमस ट्री के अलावा साधारण क्रिसमस ट्री भी लोगों को भा रहे हैं। लोगों को गिफ्ट कॉम्बो में बच्चों के लिए चॉकलेट और म्यूजिकल खिलौने भी काफी पसंद आ रहे हैं। घर में सजावट के लिए ग्लिटर स्टार, जिंगल बेल्स, बॉल्स और छोटे-छोटे सांता भी उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए भी सांता क्लॉज की वेशभूषा की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----
स्कूली बच्चे कर रहे जमकर खरीदारी
मार्केट में क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज, सेंटा की ड्रेस, कैप, जिंगल बेल्स, डिजाइनर सेंटा फेस बॉल्स, लाइटिंग स्टार लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। खरीदारी करने वालों में बड़ी संख्या स्कूली बच्चों की बनी हुई है। क्रिसमस पर आयोजित होने वाले स्कूली कार्यक्रमों के लिए बच्चे अलग-अलग चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 250 रुपये तक है। जबकि सजावट के लिए क्रिसमस ट्री की ब्रिकी भी जोरों पर पर है।

----

युवाओं को भा रहा जंपिंग सांता क्लॉज और पाइन स्नो ट्री
क्रिसमस को लेकर युवाओं में भी उत्साह बना हुआ है। एक दूसरे को उपहार देने लिए व अपने घरों को सजाने के लिए युवा म्यूजिकल सांता क्लॉज के अलावा स्नो पाईन ट्री खरीदना बेहद पसंद कर रहे हैं। एनआईटी नंबर पांच स्थित वीआईपी वेंगल स्टोर के संचालक सोनू ने बताया कि इस बार युवाओं को म्यूजिकल सांता क्लॉज जोकि जंपिंग सांता के नाम से भी प्रसिद्ध हो रहा है, ज्यादा पसंद आ रहा है। युवा एक दूसरे को उपहार देने के लिए इसे खरीद रहे हैं। आठ फुट का सांता क्लॉज 2200 रुपये में उपलब्ध है। जबकि पाईन स्नो ट्री भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जोकि 750 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed