फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jumping into the canal on refusal to marry, death

शादी से इनकार पर नहर में लगाई छलांग, मौत

Tue, 28 Sep 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jumping into the canal on refusal to marry, death
फरीदाबाद। थाना बीपीटीपी इलाके में एक किशोरी ने अपने पिता से प्रेमी के साथ शादी करने की इच्छा जताई। किशोरी के पिता ने युवक से शादी की बात की तो उसने मना कर दिया। इससे आहत किशोरी ने गुरुग्राम नहर में छलांग लगा दी। नहर में डूब जाने के कारण किशोरी की मौत हो गई। पिता ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूल रूप से उन्नाव निवासी पीड़ित ने बताया कि बाईपास रोड सेक्टर नौ में अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। उनकी बड़ी बेटी प्रियंका (बदला हुआ नाम) ने 18 सितंबर को बताया कि हरईपुर उन्नाव निवासी दीपक से प्रेम करती है। दीपक भी फ़िलहाल उनके घर के पास रहता है। प्रियंका ने कहा कि दीपक से शादी करना चाहती है। किशोरी के पिता ने आरोपी दीपक से प्रेम प्रसंग के बारे में बात की और उनकी बेटी को अपनाने के लिए कहा। आरोप है कि दीपक ने प्रियंका को अपनाने से मना कर दिया। इस बात से आहत होकर प्रियंका मायूस रहने लगी। उसने 19 सितंबर को गुरुग्राम कैनाल में छलांग लगा दी। पिता का आरोप है कि दीपक के कारण ही उनके बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed