{"_id":"6a2454841b773c23740df6c8","slug":"judo-team-announced-squad-set-to-showcase-its-mettle-at-the-state-trials-in-bhiwani-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71724-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जूडो टीम घोषित, भिवानी में होने वाले स्टेट ट्रायल में दिखाएगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जूडो टीम घोषित, भिवानी में होने वाले स्टेट ट्रायल में दिखाएगी दम
विज्ञापन
11 से 13 जून तक चंडीगढ़ में नेशनल कैडेट जूडो चैंपियनशिप का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय कैडेट जूडो चैंपियनशिप के लिए फरीदाबाद जिले की बालक और बालिका टीम का चयन कर लिया गया है। शनिवार को योद्धा जूडो अकादमी में आयोजित चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम की घोषणा की गई।
टीम मैनेजर उदयवीर हुड्डा ने बताया कि 11 से 13 जून तक चंडीगढ़ में नेशनल कैडेट जूडो चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के चयन के लिए 7 जून को भिवानी जिले में स्टेट ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इस ट्रायल में जो भी खिलाड़ी अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, उसे सीधे चंडीगढ़ नेशनल चैंपियनशिप का टिकट मिलेगा। टीम कोच ललित ने बताया कि स्टेट ट्रायल के लिए फरीदाबाद की चयनित टीम में बालक वर्ग में आशीष (50 किग्रा), पंकज (55 किग्रा), कुणाल हुड्डा (60 किग्रा), चिराग (66 किग्रा), यश (73 किग्रा) और कौशल (81 किग्रा) में दम दिखाते हुए नजर आएंगे। वहीं बालिका वर्ग में स्नेहा (44 किग्रा), खुशी (48 किग्रा), मुस्कान (57 किग्रा), खुशी हुड्डा (63 किग्रा) और अंबिका कपूर (70+ किग्रा) में भाग लेंगी।
टीम के चयन के बाद दयालपुर के सरपंच गुल्लू मास्टर ने सभी विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पूरी टीम को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही खिलाड़ियों के सफर और अन्य खर्चों के लिए अपनी तरफ से 21,000 रुपये की नकद धनराशि भेंट कर खेल और खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन जताया।