{"_id":"6862df12a4918a054b047cb7","slug":"judicial-custody-of-suspected-terrorist-abdul-rehman-extended-till-july-14-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46292-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ी
विज्ञापन
2 मार्च को हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर के साथ पकड़ा गया था संदिग्ध आतंकी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बांस रोड पाली से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। सोमवार को जिला अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये संदिग्ध आतंकी को पेश किया गया। एसटीएफ की ओर से मामले में अभी चालान पेश नहीं किया गया है।
संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (19) को 2 मार्च को बांस रोड पाली से पलवल एसटीएफ और गुजरात एटीएस ने काबू किया था। इसके पास से दो हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर मिले थे जिन्हें निष्क्रिय किया गया। जांच में पता चला कि अब्दुल रहमान अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (एक्यूआईएस) के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान के संपर्क में था। अबू सूफियान ने ही अपना हैंडलर भेजकर बांस रोड स्थित खेत के पास गड्ढा खुदवाकर जमीन में दो हैंडग्रेनेड के साथ ही डेटोनेटर भी छिपाए थे। अब्दुल रहमान को ये छुपाने के स्थान की लोकेशन दी गई थी, जिसके बाद आतंकी यहां पहुंचा और गड्ढे की मिट्टी हटाकर ये सामान वाला पैकेट उसने निकालकर अपने बैग में रख लिया था। अब्दुल रहमान को ये सामान लेकर 4 मार्च को वापस अयोध्या पहुंचना था। लेकिन यहां की लोकेशन व आरोपी की फोटो मिलने पर उसे काबू कर लिया गया। मामले में एसटीएफ टीम की जांच अभी चल रही है। लेकिन एसटीएफ अभी तक अब्दुल रहमान के अलावा अन्य किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।