मदर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए खास तैयारी करती थी जर्नलिस्ट पूजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार पूजा तिवारी मां के प्रति बेहद संजीदा थीं। मदर्स डे पर मां को गिफ्ट देने अथवा विश करने से कभी नहीं चूकती थी। मई 2013 में उसने सोशल साइट पर एक पोस्ट किया, जिसमें मां को विभिन्न रूप में दिखाया गया है।
गर्भ से लेकर बच्चा जनने और फिर बुजुर्ग अवस्था में सहारा देने तक को दर्शाया है। अंत में उसने लिखा भी है कि मां तुझे सलाम। पूजा की रूममेट रही अरुणाचल प्रदेश निवासी मिडी रिबा ने फोन पर बताया कि वह हमेशा अपनी मां के बारे में चर्चा करती थी।
खासकर मदर्स डे पर उन्हें क्या गिफ्ट देना है और कब विश करना है, कभी नहीं भूलती थी। उसने सोशल साइट पर अपने बचपन की उन फोटो को मां के साथ पोस्ट किया है जब वह महज 3-4 साल की थी।
'उस मां को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम'
पूजा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि एक छोर पर जहां कुछ महिलाएं मंा बनने का सुख भोगते हुए गर्भपात करा देती हैं या किसी कारणवश अपने अंश को दूर कर देती हैं।
वहीं दूसरी ओर वह मां है जो नौ माह की असहनीय प्रसव पीड़ा सहकर हमें इस दुनिया से रूबरू कराती है। उस मां को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम। मां तुझे सलाम।