फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   joint commissioner personal body guard manhandles woman

ज्वाइंट कमिश्नर के निजी सुरक्षाकर्मी ने की महिला से बदसलूकी

Tue, 17 May 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 17 May 2016 10:38 AM IST
सार

  • प्रदर्शन के दौरान निजी सुरक्षाकर्मी ने महिला का हाथ पकड़कर दिया धक्का
  • प्रदर्शन के दौरान निजी सुरक्षाकर्मी ने महिला का हाथ पकड़कर दिया धक्का
  • निगमायुक्त ने निजी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने का दिया सुझाव
  • संयुक्त आयुक्त ने लगा रखे हैं दो बाउंसर, जिला उपायुक्त से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
joint commissioner personal body guard manhandles woman
demo pic

विस्तार

पानी की समस्या को लेकर कार्यकारी अभियंता से मिलने आई एक महिला से संयुक्त आयुक्त के निजी सुरक्षाकर्मी द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने जिला उपायुक्त और निगमायुक्त से शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। निगमायुक्त ने महिला से उक्त निजी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


दरअसल एनआईटी-2 निवासी वर्षा भाटिया गंदे पानी की सप्लाई की समस्या को लेकर अन्य महिलाओं के साथ एक्सईएन एसके अग्रवाल से मिलने पहुंचती थी। आरोप है कि संयुक्त आयुक्त आशिमा सांगवान के निजी सुरक्षाकर्मी एक्सईएन के कार्यालय में पहुंच गया और उनका हाथ पकड़कर बाहर जाने के लिए धक्का देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य लोगों ने जब विरोध किया तो वह भाग निकला। वर्षा ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त और निगमायुक्त से कर उक्त निजी सुरक्षाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

निजी सुरक्षाकर्मी की होगी जांच:
-बताया जाता है कि संयुक्त आयुक्त आशिमा सांगवान ने अपनी सुरक्षा के लिए दो बाउंसरों को लगा रखा है। दोनों बाउंसर उनके कार्यालय के बाहर बैठे रहते हैं। एक ओर नगर निगम को अपने कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ रहे हैं तो दूसरी ओर अधिकारी अपनी सुविधा के लिए निजी तौर पर बाउंसर रखने लगे हैं। ऐसे में उनकी कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया का कहना है कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं है कि संयुक्त आयुक्त ने बाउंसर रखे हुए हैं। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed