फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Joginder Narwat becomes head of Faridabad District Bar Association

Faridabad News: जोगिंद्र नरवत बने फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

Fri, 15 Dec 2023 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Joginder Narwat becomes head of Faridabad District Bar Association
जोगिंद्र नरवत बने फरीदाबाद जिला बार एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन

अधिवक्ता पवन पाराशर को सचिव और आशीष अरोड़ा वरिष्ठ उप प्रधान पद की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार देर शाम शांतिपूर्वक संपन्न हुए। संजीव चौधरी ग्रुप के वरिष्ठ अधिवक्ता जोगिंद्र नरवत ने 209 वोटों से जीत हासिल एसोसिएशन के प्रधान बने।
सचिव पद के लिए पवन पाराशर और वरिष्ठ उप प्रधान पद की जिम्मेदारी आशीष अरोड़ा को मिली है। कुल 2375 वोटों में से शुक्रवार को 2049 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। विजेता जोगिंद्र नरवत को 878 मत मिले। दूसरे स्थान पर रहे राकेश रावत को 669 और तीसरे स्थान पर रहे विजय शर्मा को 502 वोट हासिल हुए। सुबह करीब 45 मिनट देरी से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव प्रक्रिया में 36 ईवीएम लगाई गई थी। चार जगह पर बनाए गए मतदान केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन




-



अन्य पदों पर भी मिली नए चेहरों को जिम्मेदारी



शाम चार बजे तक हुई वोटिंग के बाद आधे घंटे ब्रेक लेने के बाद मतगणना शुरू हुई। शाम करीब सात बजे सभी पदों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। बार चुनाव के चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सतेंद्र अधाना ने बताया कि प्रधान पद पर अधिवक्ता जोगिंदर नरवत 209, महासचिव पवन पाराशर 462, वरिष्ठ उप प्रधान पद पर आशीष अरोड़ा 74, उप प्रधान हेमराज कपासिया 237, अतिरिक्त सचिव रचित गोयल 265, संयुक्त सचिव शुभम शर्मा 141, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार 324, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य व ज्योति शर्मा और लाइब्रेरियन के लिए शिखा शर्मा 453 वोटों से विजयी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed