{"_id":"6908fc5d3ef8cc94e1011d9c","slug":"jhajjar-bagged-three-medals-in-weightlifting-and-one-in-fencing-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54977-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भारोत्तोलन में झज्जर के नाम 3 पदक, तलवारबाजी में 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भारोत्तोलन में झज्जर के नाम 3 पदक, तलवारबाजी में 1
विज्ञापन
तलवारबाजी और भारोत्तोलन में झज्जर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार को खेले गए भारोत्तोलन और तलवारबाजी के मुकाबलों में झज्जर के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। झज्जर के खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन में 3 पदक जीते। वहीं तलवारबाजी में एक स्वर्ण पदक उनके नाम रहा। भारोत्तोलन में 48 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में झज्जर की निधि ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत जीता। वहीं 53 किग्रा में मोनिका ने रजत पदक अपने नाम किया। 60 किग्रा के पुरुष वर्ग में प्रिंस ने स्वर्ण पदक जीत लिया।
भारोत्तोलन में महिलाओं के 48 किग्रा में पहले स्थान पर सोनीपत की कोमल रहीं। दूसरे पर झज्जर की निधि और तीसरे स्थान पानीपत की रितु रहीं। वहीं 53 किग्रा में रोहतक की प्रीति ने स्वर्ण पदक जीता। झज्जर की मोनिका दूसरे पर रहीं। तीसरा स्थान हिसार की खुशी को मिला।
इसके अलावा पुरुष वर्ग में 60 किलोग्राम में झज्जर के प्रिंस ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। दूसरे पर हिसार के साहिल रहे। वहीं तीसरे पर अंबाला के निखिल ने कब्जा जमाया। वहीं तलवारबाजी में झज्जर के ही रोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रोहतक के गौरव और लोकेश दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।