{"_id":"68cda7f0965ebdd6d30d5b65","slug":"jewellery-worth-rs-12-lakh-stolen-from-house-case-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51744-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर से 12 लाख रुपये के जेवर चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर से 12 लाख रुपये के जेवर चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ काॅलोनी में एक घर से करीब 12 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। घर के अंदर सफेदी का कार्य किया जा रहा है। परिवार वालों का आरोप है कि चोरी सफेदी करने वाले मजदूरों ने की है। थाना डबुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डबुआ कॉलोनी निवासी तारावंती ने बताया कि दीपावली को लेकर घर में रंग-रोगन सहित कुछ अन्य काम कराया जा रहा था। इसलिए उनके घर में मजदूर कार्य कर रहे थे। काम चलने की वजह से परिवार के लोग बाहर रहते थे। मजदूरों के जाने के दो दिन बाद उनको जेवर आभूषण की जरूरत पड़ी। उन्होंने नातिन को अपने घर बुलाया हुआ था। जेवर दिखाने के लिए जब संदूक खोली तो जेवर वाला पर्स नहीं मिला। पर्स में ही 10 तोले से अधिक वजन के जेवर रखे हुए थे। उनको शक है कि चोरी मजूदरों ने की है। संवाद