फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jewellery worth lakhs stolen after locking the family sleeping in the room

Faridabad News: कमरे में सो रहे परिवार को बंद कर लाखों के जेवर चोरी

Mon, 02 Jun 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs stolen after locking the family sleeping in the room
एसी वाले कमरे में सो रहा था पूरा परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। गांव कोराली में बीती रात परिवार को कमरे में बंद कर चोर लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। आरोपियों ने पहले पूर्व सरपंच के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। किसान ने करीब 24 दिन पहले अपनी दो बेटियों की शादी की थी। थाना तिगांव पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव कोराली निवासी अजीत सिंह ने बताया कि वह किसान है। उनके 6 बच्चे हैं। 7 मई को उन्होंने 2 लड़कियों की शादी की थी। जिनमें से एक लड़की हिमांशी शादी के बाद घर पर रहने के लिए आई थी। उन्होंने बताया कि 31 मई को दिन के समय बिजली नहीं होने की वजह से उनके परिवार को काफी परेशानी हो रही थी। देर रात करीब 12 बजे जब लाइट आई तो बच्चे बोले की वह भी उनके साथ एसी वाले कमरे में सोएंगे। जिसके चलते उनके चार बच्चे व पत्नी एसी वाले कमरे में सो गए।
विज्ञापन


अजीत सिंह ने बताया कि जिस कमरे में परिवार सो रहा था उसके दो गेट हैं। करीब दो बजे जब वह शौच के लिए उठे तो उसने देखा की सामने वाला गेट खुल नहीं रहा है। जिस पर वह पीछे वाले गेट से कमरे के बाहर निकले तो उसने देखा कि एक आरोपी भाग रहा था। जिस पर उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य उठ गए। जिसके बाद उन्होंने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर उनकी अलमारी के अंदर रखी सोने की चूड़ियां, गले की चेन, सोने की अंगूठियां, चांदी का कमरबंद व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गया। उनके अनुसार इस सामान की कीमत करीब 7 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत सिंह ने बताया कि गांव कोराली के पूर्व सरपंच खेमी ठाकुर उनके चचेरा भाई हैं। आरोपी खेमी ठाकुर की दीवार फांदकर उनके घर में दाखिल हुए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed