फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jewellery worth lakhs looted by taking family hostage

Faridabad News: परिवार को बंधक बनाकर लाखों के गहने लूटे

Sun, 01 Mar 2026 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth lakhs looted by taking family hostage
बेटे ने हिम्मत दिखाकर आरोपियों पर गमला उठाकर मारा तो फायर करते हुए भागे बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मोहना में परिवार को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लाखों रुपये के गहने लूटने का मामला सामने आया है। परिवार के सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे। थाना छांयसा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार गांव मोहना निवासी प्रवीन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पहली मंजिल पर सोए हुए थे। भूतल पर उनके पिता वीरपाल और मां कृष्णा सोए हुए थे। शनिवार की रात करीब दो बजे चार बदमाश दरवाजे पर लगा शीशा खोलकर घर के अंदर घुस गए। उनमें से एक के हाथ में बंदूक, दो के हाथ में राॅड और एक के हाथ में पाइप था।
विज्ञापन



आरोपियों ने घर में घुसकर माता-पिता को बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। उसके बाद आरोपियों ने उनके कमरे के अंदर रखी अलमारियां और बेड खोलना शुरू कर दिया। इनमें से उन्होंने सोने की चेन, अंगूठी, चांदी के सिक्के व आठ हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनकी मां कृष्णा से कानों में पहने हुए कुंडल उतरवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर में बाल बाल-बचा बेटा
इस दौरान पत्नी ने उनको बताया कि कुछ आवाज आ रही है। जिस पर उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद था। उसके बाद उन्होंने एसी के साइड में लगे गट्टे को हटाकर हाथ के जरिये कमरे की कुंडी को खोल दिया। उसके बाद जब वह दोनों कमरे से बाहर गए तो उन्होंने देखा किए एक नकाबपोश मां और पिता के कमरे के बाहर खड़ा हुआ है। आरोपी के ऊपर उन्होंने ऊपर से ही गमला उठाकर मारा जोकि कंधे पर जाकर लगा। उसके बाद वह जैसे ही नीचे आए तो बदमाशों ने फायर किया, जिसमें वह बाल बाल बच गए। इसके बाद वे बाहर खड़ी अपनी बाइक व स्कूटी पर भाग गए। घर में घुसने से पहले उन्होंने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काटे दिए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed