{"_id":"6a1c8556815b65f1960ce098","slug":"jewellery-worth-lakhs-including-rs-15-lakh-stolen-from-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71264-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर से डेढ़ लाख रुपये समेत लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर से डेढ़ लाख रुपये समेत लाखों के जेवरात चोरी
विज्ञापन
-ग्रीनफील्ड कॉलोनी की वारदात, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में एक मकान से डेढ़ लाख रुपये, सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी हो गए। सूचना मिलने पर ग्रीनफील्ड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी जांच के लिए बुलाया। शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी विकास वेरीवाल ने बताया कि 30 मई की देर रात करीब दो से चार बजे के बीच अज्ञात चोर उसके मकान की पीछे की खिड़की का जंगला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये, 10 ग्राम की सोने की चेन, गणेशजी का सोने का पेंडेंट, चांदी के आभूषण, 15 चांदी के सिक्के, डेल कंपनी का लैपटॉप, बच्चों की दो गुल्लकों में रखे करीब 10 हजार रुपये और एक नीले रंग का सूटकेस चोरी कर लिया।