फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jewellery and valuables stolen from the flat of a woman officer of the Agriculture Ministry

Faridabad News: कृषि मंत्रालय की महिला अधिकारी के फ्लैट से गहने और कीमती सामान चोरी

Sat, 31 Jan 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and valuables stolen from the flat of a woman officer of the Agriculture Ministry
सैनिक कॉलोनी स्थित गंगा अपार्टमेंट में हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी स्थित गंगा अपार्टमेंट में रहने वाली कृषि मंत्रालय की एक महिला अधिकारी के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर गहने और कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला अधिकारी आर्ची रॉय ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। वह फरीदाबाद में कृषि मंत्रालय में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे वह फ्लैट के मुख्य गेट पर ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई थीं।उनके पति निजी काम से बाहर गए हुए थे। घर के अंदर के कमरों में ताले नहीं लगाए गए थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:30 बजे जब पति वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि फ्लैट का मुख्य गेट खुला हुआ था और अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के कपड़े भी नीचे पड़े थे। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और महिला अधिकारी को जानकारी दी। सूचना मिलने पर वह भी कार्यालय से घर लौट आईं। जांच करने पर सामने में सामने आया कि अलमारी से गहने और कीमती सामान चोरी हो गए हैं। इसके अलावा उसी सोसाइटी के एक अन्य फ्लैट में रहने वाली सौम्या दास के घर का भी ताला तोड़कर कुछ सामान चोरी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed