फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   jewelery robbed by holding mother and son in the house

घर में मां-बेटे को बंधक बनाकर लाखों के आभूषण लूटे

Tue, 04 May 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
jewelery robbed by holding mother and son in the house
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र में हथियार बंद बदमाशों ने मां और बेटे को बंधक बनाकर घर से लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी दीपिका ने मुजेसर थाने में दी शिकायत में बताया कि दो मई रात करीब 9 बजे वह अपने बेटे के साथ खाना खाकर सो गई थी। देर रात करीब दो बजे चार बदमाश उनके घर में घुस आए। सभी के हाथ में चाकू व अन्य हथियार थे। बदमाशों ने हथियार के बल पर मां-बेटे को जान से मारने की धमकी दी और दोनों के हाथ-पैर बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। चाकू की नोक पर आरोपियों ने महिला से अलमारी की चाबी ले ली। करीब एक घंटे में आरोपी घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण व नकदी लेकर फरार ही गए। अगले दिन महिला ने पुलिस को आप बीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed