{"_id":"6a73841ed183e1d5fe0ff0d4","slug":"jc-bose-universitys-lab-opened-to-researchers-across-the-country-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76712-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: देश के सभी शोधकर्ताओं के लिए खुली जेसी बोस विवि की लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: देश के सभी शोधकर्ताओं के लिए खुली जेसी बोस विवि की लैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। देश में अक्सर बजट या महंगे उपकरणों की कमी के कारण कई बेहतरीन रिसर्च प्रोजेक्ट्स अधूरे रह जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए जिले के जेसी बोस विश्वविद्यालय ने एक बड़ी पहल की है। विश्वविद्यालय ने अपनी 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सेंट्रल रिसर्च फैसिलिटी को अब देशभर के शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों के लिए खोल दिया है।
शोधकर्ताओं को इस सुविधा का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए विश्वविद्यालय ने एक विशेष ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल भी लॉन्च किया है। इस व्यवस्था के लागू होने से अब देश के किसी भी कोने में बैठे शोधकर्ता एक निश्चित शुल्क देकर विश्वविद्यालय की हाई-टेक लैब और आधुनिक मशीनों का उपयोग अपने रिसर्च के लिए कर सकेगा। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने अपने एआईसीटीई के अनुभवों का हवाला देते हुए बताया कि इस व्यवस्था से सरकारी धन और संसाधनों का सही इस्तेमाल होगा।