फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   JC Bose University to start BSW course

बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम शुरू करेगा जेसी बोस विवि

Fri, 11 Jun 2021 04:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
JC Bose University to start BSW course
फरीदाबाद। सामाजिक कल्याण क्षेत्र के लिए कुशल कार्यकर्ताओं की जरूरत को पूरा करने के लिए जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से बैचलर्स इन सोशल वर्क (बीएसडब्ल्यू) पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। तीन वर्षीय स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम में 45 सीटें होंगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि विवि द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप लिबरल आर्ट्र्स पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को जीवन के वास्तविक कौशल प्रदान करते है। इसमें गहन सोच, संचार, समस्याओं के रचनात्मक समाधान, आत्म-अभिव्यक्ति, अभिनव अनुसंधान और आजीवन सीखने जैसे कौशल शामिल हैं। यह छात्रों के लिए एक अच्छे कैरियर के विकल्प प्रदान करता है। अब सामाजिक कार्य को लेकर पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विश्वभर में विभिन्न प्रकार की विषम समस्याओं के समाधान में सामाजिक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए इस क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की प्रबल संभावनाएं है। लिबरल आर्ट्र्स एवं मीडिया स्टडीज संकाय के अंतर्गत पत्रकारिता एवं जनसंचार में बीए और एमए, अंग्रेजी में एमए और मल्टीमीडिया एवं एनिमेशन में बीएससी जैसे पाठ्यक्रम पहले से ही चल रहे हैं। प्रो. अतुल मिश्रा ने कहा कि सामाजिक कार्य में तीन वर्षीय स्नातक डिग्री पाठ्यक्रम 45 सीटों के साथ शुरू किया जा रहा है। पाठ्यक्रम में बुनियादी विषयों के अलावा डेटा साइंस जैसी नवीनतम कंप्यूटिंग तकनीकों की शामिल किया गया है, जिसकी उपयोगिता निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed