फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Japan's robotic machines are attracting attention at the industrial exhibition

Faridabad News: औद्योगिक प्रदर्शनी में जापान की रोबोटिक मशीनें खींच रहीं ध्यान

Mon, 22 Dec 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Japan's robotic machines are attracting attention at the industrial exhibition
सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड मैदान में किया जा रहा है आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड मैदान में शुक्रवार से शुरू हुई औद्योगिक प्रदर्शनी में रविवार को जापान में बनने वाली कई रोबोटिक मशीनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इनमें रोबोटिक वेल्डिंग मशीन, रोबोटिक टूल कटिंग मशीन आदि मौजूद रहीं। इन रोबोटिक मशीनों की खास बात यह है कि एक बार कमांड देने पर यह निरंतर सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्य कर सकती हैं।

इससे उद्योगपतियों को हमेशा कर्मचारियों और मजदूरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। वहीं मशीनों को व्यक्ति के हाथ के स्ट्रक्चर की तरह बनाया गया है। जो कि देखने में ऐसा लगेगा कि यह इससे कुछ सामान उठाने और रखने जा रही है। अपनी कंपनियों के उत्पादों को प्रदर्शित करने आए प्रतिनिधियों ने बताया कि यह रोबोटिक मशीनें इस समय बेहद प्रचलित हैं। कम समय में अधिक काम करने के कारण ज्यादातर उद्योगपति अब इनका ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि इन रोबोटिक मशीनों का उपयोग जेसीबी, ट्रक और ट्रैक्टर इस तरह के बड़े वाहनों को बनाने के लिए भी किया जाता है। इन रोबोटिक मशीनों का निर्माण जापान में किया जाता है। इसके बाद इन्हें पूरे विश्व में एक्सपोर्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इन रोबोटिक मशीनों को कार्य करते देखने के लिए जगह-जगह से उद्योगपति सेक्टर 12 की इस औद्योगिक प्रदर्शनी में आ रहे हैं। बता दें कि इस चार दिवसीय प्रदर्शनी में आठ सौ से अधिक कंपनियां अपने 20 हजार से अधिक उत्पाद प्रदर्शित कर रही हैं। औद्योगिक प्रदर्शनी का समापन सोमवार को होगा। रोजाना हजारों की संख्या में विजिटर औद्योगिक प्रदर्शनी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed