{"_id":"6a95c9a0c313670a210173d4","slug":"janmashtami-preparations-begin-in-sectors-and-societies-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78860-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टरों और सोसाइटियों में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टरों और सोसाइटियों में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
पंडाल सजाने के साथ होंगी मटकी फोड़ और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, बच्चों में उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर की सोसाइटियों और सेक्टरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोसाइटियों में पंडाल लगाकर आकर्षक सजावट की जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन करने के साथ मटकी-हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन, नृत्य और संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थलों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने की भी तैयारी है।
आरपीएस सवाना, बीपीटीपी कॉलोनी, पुरी अमन विलास, आगमन सोसाइटी, एसआरएस रेजीडेंसी, ओमेक्स, ओजोन, पुरी प्राणायाम, समर पाम, पार्क फ्लोर-2, एडल डिवाइन कोर्ट, पीयूष हाइट्स और पुरी लैवेंडर समेत कई सोसाइटियों में जन्माष्टमी कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके अलावा सेक्टर-2, 3, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19, 31 और 37 में भी जन्माष्टमी पर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कृष्ण-राधा की पोशाक खरीद रहे बच्चे
जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खास उत्साह है। कई अभिभावक बच्चों के लिए कृष्ण और राधा की पोशाक खरीद रहे हैं। स्कूलों में भी बच्चे कृष्ण और राधा की वेशभूषा में पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। सोसाइटियों में बाल कृष्ण के लिए झूला तैयार किया जाएगा। कई जगहों पर बच्चों के लिए कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं
जन्माष्टमी समारोह में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी भी रहेगी। मेहंदी, नृत्य और संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सोसाइटी और सेक्टरवासियों के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर सामूहिक आयोजन से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को एक साथ उत्सव मनाने का अवसर मिलेगा। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही आयोजन समितियों की बैठकें भी की जाएंगी।
-- -- -- --
निवासियों से बातचीत
जन्माष्टमी को लेकर सोसाइटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह है। इस बार कृष्ण की बाल लीलाओं और मटकी फोड़ कार्यक्रम को खास बनाने की तैयारी है। - राजेश्री ठाकुर, पीयूष हाइट्स सोसाइटी
--
बच्चे स्कूल में कृष्ण और राधा बनकर जाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। घर में भी उनकी पोशाक और मुकुट की तैयारी चल रही है। - आकाशदीप पटेल, आरपीएस सवाना सोसाइटी
--
जन्माष्टमी पर सोसाइटी को लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं भी रखी जाएंगी। - अंकित त्यागी, आगमन सोसाइटी
-- --
ऐसे आयोजनों से बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। सभी लोग मिलकर जन्माष्टमी मनाने को लेकर उत्साहित हैं। - आशीष गौड़, पुरी लैवेंडर सोसाइटी