फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jan Aushadhi Kendra will be built in ESIC Medical College and Hospital

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में बनेगा जन औषधि केंद्र

Thu, 29 Aug 2024 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Jan Aushadhi Kendra will be built in ESIC Medical College and Hospital
मरीजों को बाहर से नहीं लेनी पड़ेगी दवा, जल्द होगा एमओयू साइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। एनआईटी 3 नंबर स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पीएम जन औषधि केंद्र खोले जाने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर जल्द ही कंपनी के साथ एमओयू साइन हो जाएगा। उसके बाद मरीजों को बाहर से दवा लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मुख्यालय के चिकित्सा आयुक्त की ओर से सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन तथा अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षक के नाम पत्र जारी कर दिया गया है।

एनआईटी 3 नंबर ईएसआईसी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में हर रोज करीब 3 हजार से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए आते हैं। जिनमें से कुछ मरीजों को कई दवा ईएसआईसी अस्पताल से नहीं मिलती है। जिसके चलते उनको बाहर से खरीदनी पड़ती है। उसके बाद उन दवाओं के पैसे लेने के लिए मरीजों को पेपर संबंधित ईएसआई कार्यालय में जमा करने पड़ते हैं। पेपर जमा करने के करीब एक महीने बाद पैसे मिलते हैं। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए अब जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को मिलेगी फ्री में दवा
डीन डॉ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि औषधि केंद्र खुलने के बाद मरीज को जो दवा अस्पताल से नहीं मिलेगी वह पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है को चुना जाएगा। उसके बाद मरीज औषधि केंद्र पर जाकर बिना पैसे दिए फ्री में दवा को ले सकता है। इससे मरीज को बार-बार अस्पताल के साथ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डॉ अनिल कुमार पांडे ने बताया कि जल्द ही औषधि केंद्र का एमओयू साइन होने वाला है। उसके बाद केंद्र के लिए अस्पताल परिसर के अंदर जगह दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed