{"_id":"65662917598579e702024ba8","slug":"jammu-tawi-and-ujjaini-express-trains-will-not-run-today-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17334-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आज नहीं चलेंगी जम्मूतवी और उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आज नहीं चलेंगी जम्मूतवी और उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पलवल-मथुरा जंक्शन पर काम के चलते कुछ ट्रेनों को बंद किया गया है, जबकि कुछ के रूट बदले गए हैं। कुछ ट्रेनें अभी से बंद कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनें जनवरी, 2024 से बंद की जाएंगी। उत्तर रेलवे द्वारा जारी किए शेड्यूल के अनुसार पुणे से जम्मू तवी चलने वाली 11077 एवं जम्मू तवी से पुणे जाने वाली 11078 आज नहीं चलेगी। लक्ष्मीबाई नगर से देहरादून जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस 14309 बुधवार को फरीदाबाद नहीं आएगी।
वहीं, नांदेड़ से अमृतसर चलने वाली 12715 और अमृतसर से नांदेड़ चलने वाली ट्रेन 12716 मंगलवार को फरीदाबाद नहीं आई। देहरादून से लक्ष्मीबाई नगर तक चलने वाली 14310 ट्रेन भी फरीदाबाद नहीं पहुंची। कालिंगा उत्कल ट्रेन 18478 भी मंगलवार को स्टेशन पर नहीं आई। इसके अलावा कई ट्रेनों के शेड्यूल में समय-समय पर बदलाव किए जाएंगे। कुछ लोकल ईएमयू एवं कई एक्सप्रेस ट्रेन एक जनवरी से बंद होंगी। जिले में करीब 10 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं चलाई गईं। वहीं दो एएमयू भी बंद रहीं।
ओला-ऊबर या बसों का सहारा
पलवल-मथुरा जंक्शन पर चल रहे काम के चलते मंगलवार को कई ट्रेनें बंद रहीं और स्टेशन पर नहीं पहुंची। लोकल यात्रा करने वालों को भी कुछ ट्रेनों के रूट बदलने की वजह से घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ऐसे बहुत से यात्री नजर आए, जो ट्रेनों का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। ट्रेनों के रद होने या रूट में बदलाव को लेकर कोई जानकारी भी यात्रियों को न मिल पाना उनके लिए कष्टकारी बना रहा। ट्रेनें और शटल न मिल पाने के कारण परेशान यात्री मेट्रो, बसों, टैक्सी और ओला-उबर का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी जेब पर भी अधिक बोझ पड़ रहा है।मंगलवार को स्टेशन पर फरीदाबाद से आगरा, मथुरा समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले परेशान यात्री नजर आए।
विज्ञापन
00
196 ट्रेनें रद्द 49 के रूट बदले
मथुरा जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 196 ट्रेनों को रद और 49 के रूट बदले गए हैं। आगरा से मथुरा वाया निजामुदीन होते हुए गाजियाबाद जाने वाली 14309 एवं मथुरा से गाजियाबाद से होते हुए निजामुदीन के रास्ते आगरा जाने वाली 14310 नंबर ट्रेन के रूट बदल दिए गए। जिसके चलते यह ट्रेन फरीदाबाद ओल्ड स्टेशन पर नहीं पहुंची। इन ट्रेनों के न आने से फरीदाबाद से पलवल एवं आगरा की ओर जाने वाले हजारों यात्री परेशान दिखाई दिए।
-- -
पूछताछ केंद्र पर लगी रहीं लाइनें
स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों का समय जानने के लिए लोग परेशान दिखे। इस दौरान लोग बार-बार चक्कर लगाकर पूछ रहे थे कि उनकी एक्सप्रेस ट्रेन या लोकल ईएमयू फरीदाबाद आएगी या नहीं। देर शाम तक पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
-- -
दैनिक यात्रियों को खर्च करना पड़ रहा चार गुना किराया
गाजियाबाद से निजामुद्दीन फरीदाबाद के रास्ते आगरा जाने वाली लोकल ट्रेनों के रूट बदलने के चलते दैनिक यात्रियों को मेट्रो और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके चलते उनकी जेब पर चार से छह गुना खर्च बढ़ रहा है। दिल्ली से पलवल तक 200 रुपये मासिक पास वाले लोगों को एक दिन में ही 100 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
-- -
पलवल से आईटीआई की ट्रेनिंग लेने के लिए आते हैं। ट्रेन के समय में बदलाव बताया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेन देरी से आएगी। किसी वजह से कुछ ट्रेन नहीं आ रही है, इसलिए परेशानी होना स्वभाविक है।
- जसविन्द्र एवं मुनेश, निवासी पलवल
...
मुरारी बापू का सत्संग सुनने केरल गई थी। वहां से तीन दिन पहले ट्रेन में बैठी थी और आज फरीदाबाद उतरी हूं। अब यहां से पलवल जाना है, लेकिन लोकल ट्रेन नहीं मिल रही है, बस का सहारा लेना पड़ेगा।
- लक्ष्मी सोनी, निवासी दिल्ली
...
मुझे आगरा जाना है और मैंने टिकट ले लिया है। सुबह से प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहा हूं, लेकिन ट्रेन नहीं आ रही है। अब पता चला है कि गाजियाबाद से आगरा जाने वाली ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
- महेन्द्र सिंह, निवासी फरीदाबाद
00
शहर के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को यात्री परेशान रहे। पलवल से मथुरा तक इंटरलॉकिंग के चल रहे कार्य से आठ से अधिक एक्सप्रेस और ईएमयू ट्रेनें नहीं आईं। इससे जिले से दस हजार से अधिक यात्री प्रभावित रहे। ईएमयू ट्रेनों का रूट बदल दिए जाने से यह ट्रेनें गाजियाबाद वाया आगरा घूमकर जा रही हैं और फरीदाबाद-पलवल नहीं आ रही हैं। पूरे दिन स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर लोग जानकारी करते नजर आए। शहर से जाने-वाले यात्रियों के चेहरे पर परेशानी का आलम दिखाई दिया। इनमें बड़ी संख्या में प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्री भी परेशान रहे।
-- -
मंगलवार को यह ट्रेनें नहीं आई
1. झेलम एक्सप्रेस- जम्मू तवी से पुणे अप
2. झेलम एक्सप्रेस- पुणे से जम्मू तवी डाउन
3. सचखंड एक्सप्रेस-नांदेड़ से अमृतसर अप
4. सचखंड एक्सप्रेस-अमृतसर से नांदेड़
5. उज्जैन एक्सप्रेस-लक्ष्मीबाई नगर से देहरादून
6. कलिंगा-उत्कल एक्सप्रेस
7. ईएमयू-गाजियाबाद से आगरा
8. ईएमयू-आगरा से गाजियाबाद