फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jam caused by the work of installing iron railing

Faridabad News: लोहे की रेलिंग लगाने के काम से लगा जाम

Mon, 31 Jul 2023 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Jam caused by the work of installing iron railing
फोटो- भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए लगाए जा रहे एंगल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में लोहे की टूटी रेलिंग और भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए लगाए जा रहे लोहे के एंगल के कारण सोमवार को भारी जाम लग गया। एक लेन से दोनों तरफ का ट्रैफिक चलने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर तैनात दो पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने रहे।

अंडरपास में पानी निकासी के लिए एक नाला बना हुआ है। इस पर लगी लोहे की ग्रिल वाहनों के दबाव से टूट गई है। वहीं कई बार ट्रक और बस जैसे बड़े वाहन भी यहां से गुजरने लगते हैं। अंडरपास की ऊंचाई कम होने से वाहन इसमें फंस जाते हैं। इन पर रोक लगाने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोहे के एंगल खड़े कर गतिरोधक भी लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस की तरफ से एक लेन में ट्रैफिक को निकाला गया। सोमवार को लोगों की इसकी जानकारी नहीं होने के कारण कई वाहन चालक इसमें फंस गए। ऐसे में लोगों का मिनटों का सफर आधे घंटे में तय हुआ। दूसरी तरफ आसपास के सीवर का पानी भी ओवरफ्लो होकर अंडरपास में आने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस संबंध में नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह का कहना है कि लोहे की ग्रिल काफी टूट चुकी थी। इसलिए उसे बदलना जरूरी था। इसके साथ ही भारी वाहनों की एंट्री रोकने के भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed