फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Jalabhishek' to take place today on Shivratri; 2,000 police personnel to be deployed for security.

Faridabad News: शिवरात्रि पर आज होगा जलाभिषेक, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2 हजार पुलिसकर्मी

Tue, 11 Aug 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
'Jalabhishek' to take place today on Shivratri; 2,000 police personnel to be deployed for security.
हरिद्वार से कांवड़ लेकर फरीदाबाद एनआईटी दो के कांवड़िया। फोटो जोगेंद्र शर्मा
सर्विस रोड कांवड़ियों के लिए आरक्षित, हाईवे के कटों और आगरा नहर पर बढ़ाई गई निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त फरीदाबाद पहुंच रहे हैं। मंगलवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और डाक कांवड़ की संभावित भीड़ को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।

फरीदाबाद व पलवल से भी हजारों की संख्या में लोग हरिद्वार, नीलकंठ व गोमुख से कांवड़ लेकर आते हैं, लेकिन कांवड़ लाने के अलग-अलग तरीके होते हैं। डाक कांवड़, पैदल कांवड़, दुपहिया वाहन व साइकिल से भी कांवड़ लाते हैं। श्रद्धालु बड़े रूप में शिव दरबार की भी कांवड़ ला रहे हैं। हालांकि पैदल कांवड़ लाने वाले कांवड़ियों की संख्या अधिक होती है। सोमवार को कांवड़ लाने वाले भक्तों की संख्या अधिक दिखाई दी। कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया और भंडारे लगाए गए। चारों तरफ डीजे की धुन पर भक्त नाच रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए लोगों एकाएक रुक जाते हैं।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे के सर्विस रोड को फिलहाल आम वाहनों के लिए बंद कर कांवड़ियों के आवागमन के लिए आरक्षित किया गया है। हाईवे के कटों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आगरा नहर के साथ भी पुलिस बल बढ़ाया गया है। स्थानीय पुलिस, क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस और वालंटियरों सहित करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि डाक कांवड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष निगरानी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई दिनों की यात्रा के बाद पहुंचे शिवभक्त


आदर्श नगर सहित शहर के विभिन्न इलाकों से हरिद्वार गए शिवभक्त कई दिनों की कठिन यात्रा पूरी कर गंगाजल लेकर वापस लौट आए हैं। शिवभक्तों का कहना है कि यात्रा के दौरान थकान और कई परेशानियां आईं, लेकिन भोलेनाथ की भक्ति के आगे हर मुश्किल छोटी लगने लगी। अब मंगलवार को भगवान शिव का जलाभिषेक कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करेंगे।









पूरे दिन चढ़ा सकते हैं जल



यूं तो कांवड़ लेकर आए श्रद्धालु सोमवार की रात 12 बजे से जलाभिषेक कर सकते हैं, लेकिन शुभ मुहूर्त 11 अगस्त को प्रातः 05:30 बजे से शुरू होगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:06 बजे से 12:58 तक और निशीथ काल (रात्रि पूजा) रात 11:59 बजे से अगले दिन बुधवार 12:43 बजे तक रहेगा। इस तरह से शिवरात्रि को पूरा दिन जलाभिषेक व कांवड़ चढ़ाने का मुहूर्त बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed