फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jai Academy won by 19 runs

Faridabad News: जय अकादमी 19 रन से जीती

Tue, 21 Oct 2025 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Jai Academy won by 19 runs
आफताब चुने गए मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान में मंगलवार को जय स्पोर्ट्स अकादमी और एकेपी क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। 30 ओवर के खेले गए इस मुकाबले में जय क्रिकेट अकादमी ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को 19 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जय क्रिकेट अकादमी ने 155 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने आई एकेपी क्रिकेट अकादमी की टीम महज 136 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

जय अकादमी के लिए बल्लेबाजी करते हुए नंबर नौ पर बल्लेबाजी करते हुए आफताब ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। टीम 27.2 ओवर में सिर्फ 155 रन बना सकी। एकेपी क्रिकेट अकादमी की ओर से मानस ने दो विकेट चटकाए इसके अलावा वैभव कक्कड़ और दक्ष अवस्थी को भी दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेपी क्रिकेट अकादमी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। टीम के लिए कृष्ण सिंह 29 रन बनाए। टीम के नंबर 6, 7 और 8 के बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। जय अकादमी के लिए आफताब और आर्यन ने दो-दो विकेट चटकाए। आफताब को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed