फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI's first merit list will be released on July 3

Faridabad News: आईटीआई की पहली मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को होगी जारी

Sat, 28 Jun 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
ITI's first merit list will be released on July 3
दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। विभिन्न ट्रेड में दाखिला लेने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया। अब पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी। इसी दिन सीट आवंटन की जानकारी भी अभ्यर्थियों को मिल जाएगी। इसके बाद 3 से 7 जुलाई तक दस्तावेज की जांच की जाएगी और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है।

9 जुलाई को खाली सीटों की सूची पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 9 और 10 जुलाई को अपने विकल्पों में संशोधन कर सकेंगे। दूसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी होगी, जिसकी दस्तावेज जांच 11, 12 और 14 जुलाई को होगी और फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई है। 16 जुलाई को रिक्त सीटों की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद छात्र 16 से 19 जुलाई तक विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे। तीसरी और अंतिम लिस्ट 22 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि दस्तावेजों की जांच 22 से 26 जुलाई तक चलेगी। अंतिम रूप से चयनित छात्रों को 27 जुलाई तक फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन

2220 सीटों के मुकाबले 5018 ऑनलाइन आवेदन हुए प्राप्त

जिले की कुल नौ आईटीआई में 2220 सीटों के मुकाबले 5018 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन एनआईटी फरीदाबाद में देखने को मिले हैं, जहां 484 सीटों के लिए 1354 छात्रों ने आवेदन किया है। इसके अलावा फरीदाबाद ओल्ड में 420 सीटों पर 1732 आवेदन, तिगांव में 196 सीटों पर 413, पाली में 260 सीटों पर 464, सिकरोना में 88 सीटों पर 126, मोहना में 104 सीटों पर 201, फतेहपुर बिल्लौच में 240 सीटों पर 384, ऊंचा गांव महिला आईटीआई में 208 सीटों पर 129 और फरीदाबाद महिला आईटीआई में 220 सीटों पर 215 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आईटीआई एनआईटी पांच के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को न सिर्फ थ्योरी की पढ़ाई कराई जाएगी, बल्कि उन्हें औद्योगिक संस्थानों में वास्तविक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सभी छात्र तय समय सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें और विभागीय पोर्टल पर नजर बनाए रखे। - संतोष कुमारी, प्राचार्य, महिला आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed