{"_id":"6664d3609d2e8d83be0f10e4","slug":"iti-students-will-study-mapping-tracking-networking-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25737-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मैपिंग, ट्रैकिंग, नेटवर्किंग की पढ़ाई करेंगे आईटीआई के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मैपिंग, ट्रैकिंग, नेटवर्किंग की पढ़ाई करेंगे आईटीआई के विद्यार्थी
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू, पहले सत्र में 20 सीटों पर होगा दाखिला
अवध किशोर श्रीवास्तव
फरीदाबाद। एनआईटी चार आईटीआई में एक साल का जियो-इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थी मिट्टी की गुणवक्ता की जांच, मैपिंग, ट्रैकिंग, नेटवर्किंग के विषय में पढ़ाई करेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है। प्रथम बैच में 20 विद्यार्थियों का दाखिला हो सकेगा। इस पाठ्यक्रम को फरीदाबाद के अलावा जिले के तीन आईटीआई में शुरू किया जा रहा है।
जियो-इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट पाठ्यक्रम में 12वीं पास विद्यार्थियों को दाखिला लेने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही 10वीं कक्षा में गणित होनी अनिवार्य है। इसमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है। एमएस ऑफिस, फोटोशॉप, एचटीएमएल समेत अन्य कई चीजें पढ़ने और समझने का मौका मिलेगा। बताया जा रहा है कि प्रथम सत्र में 20 विद्यार्थियों का दाखिला साक्षात्कार के आधार पर होगा।
यह पाठ्यक्रम थोड़ा हटकर है, ऐसे में विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। यह पाठ्यक्रम फरीदाबाद के अलावा पंचकूला और करनाल के आईटीआई में भी शुरू किया जा रहा है। इन संस्थानों के मौजूदा सीओपीए (कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) प्रयोगशाला में एक सीओपीए ट्रेड इकाई और जियो-इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट ट्रेड इकाई में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के तीन आईटीआई में पाठ्यक्रम को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इनमें एक फरीदाबाद भी है। प्रथम सत्र में 20 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है। - रजत कुमार, प्रभारी, आईटीआई एनआईटी चार