फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI students made aware about drug abuse

Faridabad News: आईटीआई छात्रों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक

Tue, 12 May 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
ITI students made aware about drug abuse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के दिशा निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के मार्गदर्शन में छात्रों को नशे से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे विस्तार से समझाकर तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले मां अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को बताया कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1933 या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 नंबर पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed