{"_id":"6a47ee8b175c5aef550f73dc","slug":"iti-queue-of-students-at-the-counter-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73932-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : काउंटर पर लगी छात्रों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : काउंटर पर लगी छात्रों की लगी कतार
विज्ञापन
-विभाग ने आवेदन करने की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला लेने के लिए बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज पहुंच रहे हैं। विभाग ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया है। इस फैसले से उन सैंकड़ों विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे हैं, जो किसी तकनीकी खराबी, दस्तावेज अधूरे होने या अन्य कारणों से अब तक आवेदन करने से चूक गए थे। तारीख बढ़ने के बाद शुक्रवार को जिले के सभी नौ आईटीआई संस्थानों में आवेदन करने और पूछताछ के लिए कई विद्यार्थी पहुंचे।
तिथि बढ़ने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को छात्र-छात्राएं अपने नजदीकी संस्थानों में पहुंचे। सबसे ज्यादा चहल-पहल एनआईटी-5 स्थित मुख्य संस्थान में रही, जहां अकेले शुक्रवार को करीब 15 नए आवेदन जमा हुए। इसके अलावा सिकरौना, तिगांव, ओल्ड फरीदाबाद और अन्य आठ संस्थानों में भी प्रति संस्थान 5 से 10 विद्यार्थियों ने पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया और दस्तावेजों का सत्यापन करवाया।
आईटीआई संस्थानों में इस बार उम्मीद के मुताबिक आवेदन नहीं आए हैं। एनआईटी-5 स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि संस्थान में अभी करीब 25 से 30 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। सिकरौना, तिगांव, ओल्ड फरीदाबाद सहित अन्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के संस्थानों की भी यही स्थिति है। सीटों को शत-प्रतिशत भरने और विद्यार्थियों को एक और मौका देने के उद्देश्य से तीसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
क्या बोले विद्यार्थी
मेरा जाति प्रमाणपत्र समय पर नहीं बन पाया था, जिससे मैं आवेदन नहीं कर सका था। अब तारीख बढ़ने से मुझे मनपसंद ट्रेड में दाखिला मिलने की उम्मीद जगी है। -मनीष कुमार
इंटरनेट की दिक्कत के कारण मेरा फॉर्म सबमिट नहीं हो रहा था। मैं बहुत परेशान थी, लेकिन अब मैंने आसानी से आवेदन पूरा कर लिया है।- नेहा शर्मा
मुझे लग रहा था कि मेरा साल बर्बाद हो जाएगा। मैं अंतिम तारीख तक आवेदन नहीं कर पाया था। इस फैसले से कई छात्रों का भविष्य बच जाएगा। -अनस खान
मैं कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेड में दाखिला चाहता था। तारीख बढ़ने की खबर मिलते ही आज मैंने एनआईटी आईटीआई में आकर अपना फॉर्म भर दिया है।-विकास