{"_id":"61448b458ebc3ee52b418505","slug":"iti-portal-remained-closed-for-the-second-day-as-well-faridabad-news-noi6050715139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी आईटीआई का पोर्टल रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी आईटीआई का पोर्टल रहा बंद
विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी चार स्थित आईटीआई ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से 16 सितंबर से आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा की गई थी। इसके लिए संस्थानों में सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन दूसरे दिन भी शुक्रवार को पोर्टल शुरू न होने के कारण आवेदन प्रक्रिया आरंभ नहीं हो सकी है। छात्रों को दिनभर परेशान होना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खामियों की वजह से दिक्कत आ रही है।
जिले के सभी सरकारी आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होनी थी। संस्थानों में 30 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। मेरिट लिस्ट व सीट अलॉटमेंट से संबंधित तारीख की घोषणा 25 सितंबर को की जाएगी। शुक्रवार को काफी संख्या में छात्र एनआईटी पांच व अन्य आईटीआई संस्थानों में ऑनलाइन फार्म भरने पहुंचे लेकिन पोर्टल चालू न होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। एनआईटी-5 स्थित आईटीआई के प्राचार्य गजेंद्र कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तकनीकी खामियों की वजह से दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाई। हालांकि, शुक्रवार देर शाम को कुछ देर के लिए पोर्टल शुरू हुआ लेकिन थोड़ी ही देर में फिर बंद हो गया। इसका छात्रों को कोई खास फायदा नहीं मिल सका।
आईटीआई संस्थान की आईटी सेल में कंप्यूटर व इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। यहां पर संस्थान के सदस्य व वरिष्ठ छात्र आवेदन करने में नए छात्रों की मदद के लिए तैयार हैं। यहां पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। दाखिले से संबंधित सभी जानकारियां समय-समय पर वेबसाइट पर अपडेट होंगी, इसलिए छात्र वेबसाइट को देखते रहें। छात्रों को आवेदन करते समय आधार कार्ड के साथ परिवार पहचान-पत्र की कॉपी भी देनी होगी। इसके साथ ही अपने ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर भी देना होगा, ताकि दाखिले से संबंधित जारी सूचनाएं छात्रों को भेजी जा सकें।