फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI application starts as soon as admission portal opens

दाखिला पोर्टल खुलते ही धड़ल्ले से शुरु हुए आईटीआई आवेदन

Sat, 18 Sep 2021 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
ITI application starts as soon as admission portal opens
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला आवेदन पोर्टल पर शुक्रवार शाम सेे पंजीकरण शुरू हो सका है। पिछले दो दिन से पोर्टल न चलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बीते 24 घंटों में पूरे प्रदेश में 6600 पंजीकरण व 1386 आवेदन सफलता पूर्वक किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला आवेदन 16 सितंबर से शुरू होने थे। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी तो कर दिया गया लेकिन ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल चल नहीं रहा था। ऐसे में लगातार दो दिन तक छात्रों को परेशानी हुई। आखिरकार शुक्रवार देर शाम से आवेदन संभव हो सके। हालांकि, अभी जिलेवार कौन सी आईटीआई में ट्रेड अनुसार कितनी सीटों पर आवेदन किए गए हैं, यह जानकारी जिला नोडल आईटीआई को नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

इसका विकल्प व एक्सेस जिला स्तर पर दो दिन बाद मिलने की संभावना है। जिला आईटीआई के प्रधानाचार्य गजेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन बाद आवेदन पोर्टल चल पाया है। इस बार वर्ष 1990 से पूर्व 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षा पास करने वालों को आईटीआई में दाखिले की पात्रता नहीं दी गई। साथ ही दाखिला आवेदन पंजीकरण के लिए छात्र के पास अपनी ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके बिना दाखिला पंजीकरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी-अंग्रेजी में दाखिला संबंधी जानकारी
पूर्व वर्षों की तरह इस बार दाखिला शेड्यूल ऑनलाइन अपडेट कर दिया गया है। हालांकि, इस बार दाखिले से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में उपलब्ध कराई गई हैं। भाषा बदलने के इच्छुक दाखिला पोर्टल के दाएं ओर बने भाषा विकल्प पर जाकर अंग्रेजी माध्यम का चयन कर सकते हैं। दाखिला के नोडल अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि इससे छात्रों को सही व सरल शब्दों जानकारी हासिल हो रही है। छात्र इससे बेहद संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed